Header Ads Widget

Responsive Advertisement

aaj ki badi khabar: सेना अध्यक्ष क्यों किया पठानकोट दौरा , राजस्थान क्या अशोक गहलोत ने बाजी पलट दी और अमिताभ बच्चन स्वस्थ कैसी है ...

नमस्कार दोस्तों आज की 3 बड़ी खबरो नजर डालते है।


(1) पठानकोट पहुंचे सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे, की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा
इस मौक पर  जनरल नरवणे ने सैन्य अधिकारियों से साफ कर दिया कि पाकिस्तान की ओर से किए जा रहे संघर्ष विराम के उल्लंघन और आतंकियों की घुसपैठ को लेकर जीरो टॉलरेंस की नीति है

(2) राजस्थान में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने बाजी पलट दी है। उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की बगावत से गहलोत सरकार पर छाए संकट के बाद फिलहाल छंटते नजर आ रहे हैं। सीएम आवास के अंदर गहलोत ने अपने समर्थक विधायकों की मीडिया के सामने परेड कराई है। गहलोत खेमे ने दावा किया है कि उनके पास 109 विधायक हैं। बहुमत के आंकड़े 101 से अधिक विधायक उनके पास हैं। लेकिन सचिन पायलट का कहना है कि उनके पास 25 विधायक हैं। लेकिन फिलहाल अशोक गहलोत की सरकार बचती नजर आ रही है। वही भाजपा ने  फ्लोर टेस्ट मांग की है।


(3) बॉलीवुड एक्टर अमिताभ बच्चन कोरोना पॉजिटिव होने के उपरांत से ही मुंबई के नानावटी अस्पताल में एडमिट हैं। वहां उनकी देखभाल की जा रही है। जूनियर बच्चन यानी अभिषेक बच्चन भी अमिताभ के बगल वाले कमरे में एडमिट हैं। दोनों एक दूसरे के संपर्क में बने हुए हैं। इस समय पुरा देश बच्चन परिवार के शीघ्र ठीक होने की कामना कर रहा है। सूत्रों की मानें तो दोनों की सेहत में सुधार भी देखने को मिल रहा है।



Post a Comment

0 Comments